Last Updated on 23 February 2023 by admin

आज के इस पोस्ट में Uttar Pradesh Manav Sampada Form PDF के बारे में जानकारी देने वाले है और साथ में आप फॉर्म पीडीऍफ़ डाउनलोड कर पाओगे तो अगर आप उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा आवेदन फॉर्म पीडीएफ के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हो तो आप सही जगह आये हो। 

वैसे उत्तर प्रदेश में बहुत से ऐसे लोग है जो शिक्षक विभाग या अन्य किसी विभाग में नौकरी तो करते है परंतु उन्हें यह पता ही नही है कि आखिर मानव संपदा क्या है तो यदि आप उत्तर प्रदेश में किसी जगह पर नौकरी करते है और आपको भी नही पता कि आखिर मानव संपदा फॉर्म क्या होता है, 

तो कोई बात नही, क्योंकि आज का यह लेख पढ़ने के बाद आपको मानव संपदा फॉर्म के बारे में पूरी जानकारी हासिल हो जाएगी।

वैसे देखा जाए तो मानव संपदा यह एक ऐसी एप्लीकेशन या ऑनलाइन पोर्टल है जिसका उपयोग शिक्षक, अध्यापक या फिर और कोई कर्मचारी आपातकालीन छुट्टी लेने के लिए कर सकता है तो चलिए सबसे पहले हम आपको मानव संपदा पोर्टल क्या है इसके बारे में जानकारी दे देते है। 

Uttar Pradesh Manav Sampada Form PDF

मानव संपदा पोर्टल क्या है ?

मानव संपदा यह उत्तर प्रदेश सरकार का ऑनलाइन पोर्टल है जो कर्मचारियों के सुविधा के लिए बनाया गया है इस मानव संपदा पोर्टल को NIC द्वारा विकसित किया गया है और इस मानव संपदा पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका उपयोग करके किसी भी विभाग का कर्मचारी घर बैठे ही किसी भी प्रकार की नियुक्ति, छुटटी या फिर ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते है। 

और साथ ही इस मानव संपदा पोर्टल द्वारा कर्मचारियों का काम से संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन दिखाने का सिस्टम तैयार किया गया है। 

इन दिनों मानव संपदा पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश में 74 विभागों के कर्मचारियों को मिल रहा है और अभी तक उत्तर प्रदेश में इस पोर्टल पर 121,7722 कर्मचारियों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है ताकि कर्मचारी अपने नौकरी से संबंधित सभी सुविधाओ का लाभ प्राप्त कर सके। 

तो यदि आपने अभी तक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नही किया है तो आपको जल्द से जल्द इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। 

मानव संपदा से छुटटी के लिए आवेदन करे –

बेसिक शिक्षा विभाग के सूचना के अनुसार अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, अध्यापक और प्राध्यापक इन सभी कर्मचारियों को यदि छुटटी चाहिए तो छुटटी के लिए ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा, इन सभी को छुटटी तब ही दी जाएगी जब यह लोग मानव संपदा पोर्टल या मानव संपदा एप्लीकेशन से छुटटी के लिए आवेदन करेंगे। 

तो चलिए सबसे पहले हम आपको बताते है कि आप मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन  रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते है। 

मानव संपदा पोर्टल ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है ?

यदि आप मानव संपदा पोर्टल का उपयोग करके छुटटी लेना चाहते है तो हम आपको नीचे कुछ पॉइंट्स बता रहे है जिसे फॉलो करके आप आसानी से छुटटी ले सकते है, लेकिन आपको यह बात जानना भी जरूरी है की इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की कोई भी सुविधा उपलब्ध नही है। यदि आपके पास लॉगिन आयडी है तो आप डायरेक्ट लॉगिन कर सकते है। 

  1. मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, आप चाहे तो https://ehrms.upsdc.gov.in/ इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते है।
  1. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होमपेज दिखाई देगा, अब इस होमपेज पर आपको eHRMS Login का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
  1. जैसे ही आप eHRMS Login इस ऑप्शन पर क्लिक करोगे वैसे ही और एक नया पेज खुल जाएगा।
  1. अब इस पेज पर आपको सबसे पहले अपना डिपार्टमेंट नेम सिलेक्ट करना है, फिर अपना हेड क्वार्टर सिलेक्ट करना है और उसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है एवं  उसके बाद आपको कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर देना है।
  1. एक बार लॉगिन होने के बाद अब आप अपना मानव संपदा फॉर्म भर सकते है।
  1. यदि आप उत्तर प्रदेश के कर्मचारी है तो लॉगिन करने के लिए आपको यूजर आईडी की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इस ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की कोई लिंक मौजूद नही है। 

मानव संपदा पोर्टल के लिए आईडी और पासवर्ड कहा से लाए ?

यदि आप मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते है तो आपके पास यूजर आईडी और पासवर्ड होना जरूरी है अन्यथा आप लॉगिन नही कर पाओगे। 

लेकिन इसकी यूजर आईडी सभी को प्राप्त नही होती है, यह सिर्फ जो राज्य कर्मचारी है उन्हें ही एक प्रक्रिया के तहत दिया जाता है। इस पोर्टल की यूजर आईडी हासिल करने के लिए आपको सीधे NIC से संपर्क करना होगा जिसके बाद आपको NIC की ओर से यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाता है। 

यह तो थी ऑनलाइन प्रोसेस, परंतु आप उत्तर प्रदेश मानव संपदा आवेदन पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करके भी आवेदन कर सकते है। 

उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा आवेदन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड

आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से इस फॉर्म पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर पाओगे एवं स्टेप्स को फॉलो करके उसके लिए आवेदन कर पाओगे। 

  1. सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करनी है।

Click here to Download Form PDF

  1. अब इस पीडीएफ की एक प्रिंट निकलना है और इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को अच्छे से भरना है।
  1. इसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म को विभागीय कार्यालय में जमा करना है। 

ऊपर हमने आपको उत्तर प्रदेश मानव संपदा के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करते है इसकी प्रक्रिया बताई है। आप पीडीएफ फॉर्म को डाउनलोड करके आसानी से आवेदन कर सकते है। 

यह भी पढ़े:

Conclusion

इस पोस्ट में हमने Uttar Pradesh Manav Sampada Form PDF के बारे में विस्तार से जानकारी दी है हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा एवं यह आपके लिए उपयोगी रही होगी।  

यदि इस पोस्ट से जुड़े कोई प्रश्न है तो कमेंट जरूर करे और यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे। 

Originally posted 2022-09-15 10:20:00.

Author

Write A Comment