आज के इस लेख में हम आपके साथ Bharat Ka Sabse Bada Rajya Kaun Sa Hai के बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे है जिससे कि आप सभी को इसके बारे में जानकारी हो जाये।
जैसा कि आप सभी जानते है कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है जिसकी सरकार की संसदीय प्रणाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है।
इतने बड़े देश को प्रबंधित करना आसान नहीं है, इसलिए भारतीय संविधान केंद्र सरकार को मुख्य मंत्रियों की अध्यक्षता वाली राज्य सरकारों के साथ राज्य को संभालने की शक्ति प्रदान करता है ताकि वह अपने अपने राज्य का भार संभाल सके।
वैसे तो भारत मे 28 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे लेकिन 6 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर और साथ ही लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद अब भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
आपने यह तो जान लिया है कि कितने राज्य है और कितने केंद्र शासित प्रदेश है तो चलिए अब हम जानते है कि आखिर इन सभी राज्यो में से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है।

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?
भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है और इसका भौगोलिक क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किमी है और साक्षरता दर 66.1 प्रतिशत है।
राजस्थान का गठन 30 मार्च 1949 को हुआ था। अभी 2021 में राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं और इसके राज्यपाल कलराज मिश्र हैं और राजस्थान राज्य में 33 जिले हैं। यह राज्य सिंधु घाटी सभ्यता का घर है, जो दुनिया की पहली और सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है।
थार रेगिस्तान, जो पश्चिमी राजस्थान में स्थित है और इसे ग्रेट इंडियन डेजर्ट या रेत के सागर के रूप में जाना जाता है, यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा रेगिस्तान है और साथ ही यह राज्य भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
राज्य का नाम | क्षेत्रफल (km2) |
राजस्थान | 342,239 |
मध्य प्रदेश | 308,245 |
महाराष्ट्र | 307,713 |
उत्तर प्रदेश | 240,928 |
गुजरात | 196,024 |
कर्नाटक | 191,791 |
आंध्र प्रदेश | 162,968 |
ओडिशा | 155,707 |
छत्तीसगढ़ | 135,191 |
तमिल नाडु | 130,058 |
तेलंगाना | 112,077 |
बिहार | 94,163 |
वेस्ट बंगाल | 88,752 |
अरुणाचल प्रदेश | 83,743 |
झारखण्ड | 79,714 |
असम | 78,438 |
हिमाचल प्रदेश | 55,673 |
उत्तराखंड | 53,483 |
पंजाब | 50,362 |
हरियाणा | 44,212 |
केरला | 38,863 |
मेघालय | 22,429 |
मणिपुर | 22,327 |
मिजोरम | 21,081 |
नागालैंड | 16,579 |
त्रिपुरा | 10,486 |
सिक्किम | 7,096 |
गोवा | 3,702 |
Largest State in India by Population in Hindi
अगर हम भारत में सबसे बड़ा राज्य जनसँख्या के अनुसार देखे तो उत्तर प्रदेश है और अगर हम यहाँ के जनसंख्या की बाते करे तो वो लगभग 22 करोड़ के आस पास है जो कि एक सर्वे के रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है।
अगर हम क्षेत्रफल की दृष्टि से देखे तो यह भारत का सबसे चौथा बड़ा राज्य है जिसकी राजधानी लखनऊ है।
निचे हम अन्य राज्यों का रैंक शेयर करने जा रहे है जो कि भारत में हुई जनगणना 2011 की अनुसार की है हालांकि नया जनगणना इस साल होने वाली है जिसके बाद काफी साड़ी changes देखने को मिलेगी एवं उसे हम रिपोर्ट के अनुसार अपडेट करते रहेंगे।
राज्य का नाम | जनसंख्या ( 2011 की जनगणना के अनुसार) |
उत्तर प्रदेश | 199,812,341 |
महाराष्ट्र | 112,374,333 |
बिहार | 104,099,452 |
पश्चिम बंगाल | 91,276,115 |
आंध्र प्रदेश | 84,580,777 |
मध्य प्रदेश | 72,626,809 |
तमिलनाडु | 72,147,030 |
राजस्थान | 68,548,437 |
कर्नाटक | 61,095,297 |
गुजरात | 60,439,692 |
यह भी पढ़े
- भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?
- पूरे विश्व में कितने देश है एवं उनकी राजधानी और मुद्रा, जाने!
- भारत का सबसे लंबा बांध कौन सा है ?
- गंगा नदी किन राज्यो में बहती है ?
Conclusion
इस लेख में आपने जाना कि भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है | Bharat Ka Sabse Bada Rajya Kaun Sa Hai इसके बारे में विस्तार से बताया है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा एवं आपके लिए यह उपयोगी रही होगी।
यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई प्रश्न है तो कमेंट जरूर करे।